Khunti: जिला पुलिस को अंतरजिला चोर गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी गिरफ्तारी से खूंटी, रांची और सरायकेला जिले के कुल चार बड़े चोरी के मामलों का सफल उद्भेदन हुआ है.
गुप्त सूचना पर गठित टीम ने जमशेदपुर में मारी रेड:
जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को एसपी ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली कि तोरपा थाना कांड संख्या-39/26 के अभियुक्त चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO तोरपा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर और सरायकेला जिले में छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों अभियुक्तों ने ज्वेलरी शॉप और शराब दुकान में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों की पहचान दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार, मो. अफरोज, बाबू पिल्ले और अजय शर्मा के रूप में हुई है. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवरात, महंगी शराब, अपराध में इस्तेमाल वाहन और औजार बरामद किए हैं
Also Read: Apple iPhone 17: दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ बना यूजर्स की पहली पसंद
