Khunti: खूंटी पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को हजारीबाग से सकुशल बरामद किया है. खूंटी पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद नाबालिग को बरामद किया है. सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एक टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की. खूंटी पुलिस ने हजारीबाग पुलिस के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग स्थापित कर नाबालिग को सुरक्षित ढूंढ निकाला है. यह मामला खूंटी के कर्रा थाना की है. बरामद होने के बाद नाबालिग बच्ची को उसके परेशान परिजनों को सौंप दिया गया है. अपनी बेटी को सही-सलामत वापस पाकर परिवार ने राहत की सांस ली है और खूंटी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है. खूंटी पुलिस ने इस सफल अभियान के बाद जनता से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए तुरंत डायल 112 पर सूचना दें. पुलिस हर कदम पर नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है.
AlsoRead:हजारीबाग ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले के आरोपी सौरभ कुमार सिंह को नहीं मिली बेल
