Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और लेवी के पर्चे बरामद, वाहन में आगजनी और गोलीबारी की घटना में था शामिल

Khunti: जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के खिलाफ सफलता हासिल की है. एसपी ऋषभ...

Khunti: जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के खिलाफ सफलता हासिल की है. एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर पुलिस टीम ने संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को कर्रा थाना क्षेत्र के मुहुद जंगल से हथियारों और अन्य आपत्तिजनक सामानों के साथ गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई दस्ते के कुछ हार्डकोर सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने, संगठन का विस्तार करने और क्षेत्र में लेवी वसूलने के लिए बैठक करने वाले हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सैम्यूल गुड़िया (20 वर्ष), धीरज स्वांसी (19 वर्ष) और सुनील स्वांसी (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उग्रवादियों के पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है. पूछताछ के दौरान उग्रवादियों ने बताया कि 30 अप्रैल कर्रा थाना अंतर्गत कटमकुकू (महुआटोली) के पास रेलवे कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग, आगजनी और पर्चा चिपकाने की घटना में शामिल था. इसके अलावा तोरपा थाना क्षेत्र के एक गैस संचालक के वाहन पर गोली चलाने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. मुख्य आरोपी सैम्यूल गुड़िया का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है.

ALSO READ: रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *