Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: धुब्बाडीह में 17.36 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

Koderma: मरकच्चो प्रखंड के ग्राम धुब्बाडीह में 15वें वित्त आयोग की अनाबद्ध योजना के तहत 17.36 लाख रुपये की लागत से बनने...

कोडरमा
नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

Koderma: मरकच्चो प्रखंड के ग्राम धुब्बाडीह में 15वें वित्त आयोग की अनाबद्ध योजना के तहत 17.36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण योजना का सोमवार को शिलान्यास किया गया.

जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत

जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख विजय कुमार सिंह, मुखिया रंजीत कुमार सिंह और समाजसेवी रविशंकर तिवारी मंटू ने दीप प्रज्वलित व नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया. यह नाली अणेश्वर सिंह के घर से कंटारी पहाड़ी तक बनेगी.

ग्रामीण विकास को प्राथमिकता

जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. नाली निर्माण से बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. कार्यक्रम में अणेश्वर सिंह, सिकंदर यादव, उमेश यादव, सहदेव यादव, प्रयाग महतो, अकरम अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: 10 रुपए का साबुन-बिस्किट देगा बड़ा झटका! MRP वही, पैकेट में कम होगा सामान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *