Koderma: पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चंदवारा थाना की गश्ती टीम ने गुरुवार देर रात ग्राम मंझलाडीह में कार्रवाई करते हुए हाईवा से डीजल चोरी करते एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. चंदवारा थाना प्रभारी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने एक हाईवा को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा. जांच के क्रम में बब्लू कुमार यादव नामक व्यक्ति हाईवा से डीजल निकाल रहा था. पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से लगभग 30 लीटर डीजल, 3 प्लास्टिक जार और डीजल निकालने में प्रयुक्त रेंच बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बब्लू कुमार यादव, उम्र 21 वर्ष, पिता कारु यादव, साकिन सिंगारडीह, थाना जयनगर के रूप में हुई है. इस संबंध में चंदवारा थाना में कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया है. उस पर बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.
कोडरमा: डीजल चोरी करते हाईवा चालक गिरफ्तार, 30 लीटर डीजल बरामद
Koderma: पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चंदवारा थाना की गश्ती टीम ने गुरुवार देर रात ग्राम मंझलाडीह में कार्रवाई करते...
सम्बंधित ख़बरें
