रांची विश्वविद्यालय में 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, सितंबर तक होगा आयोजन

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. गुरुवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में...

Preparations Gain Pace for Ranchi University's 39th Convocation, Event Likely by September
Preparations Gain Pace for Ranchi University's 39th Convocation, Event Likely by September

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. गुरुवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में कोर कमेटी की बैठक हुई. इसमें समारोह की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

सितंबर तक आयोजन की योजना

बैठक में राज्यपाल सचिवालय से मिले निर्देशों के अनुसार सितंबर 2026 तक 39वें दीक्षांत समारोह के आयोजन की योजना पर विचार किया गया. साथ ही यह तय किया गया कि समारोह का आयोजन सादगी और मितव्ययिता के साथ किया जाएगा.

Also Read: गिरिडीह: प्रेम प्रसंग बना खूनी साजिश, शादी से बचने के लिए युवक की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाया शव का कंकाल बरामद

समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि दीक्षांत समारोह का आयोजन सफल और गरिमापूर्ण तरीके से हो सके. बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, सीसीडीसी डॉ. पी.के. झा, कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह, वित्त पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार समेत विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *