Koderma: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की डोमचांच प्रखंड इकाई के विस्तार को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कोडरमा जिला इकाई के सदस्य सह डोमचांच प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया.
नई कमेटी में पत्रकारों को सौंपी गई जिम्मेदारी
बैठक में संगठन के प्रति समर्पित पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां दी गईं. सर्वसम्मति से मुकेश कुमार गोस्वामी को अध्यक्ष, विनय कुमार दास को उपाध्यक्ष, रंजन कुमार सिंह को सचिव, दीपक कुमार को सह सचिव और रतन कुमार साव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महादेव कुमार, राजेश प्रसाद यादव, राजेश कुमार मेहता, प्रवीण निरंजन कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
कोडरमा जिला इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नई कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया.
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संगठन को बताया महत्वपूर्ण
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति सकारात्मक सोच और एकजुटता जरूरी है. पत्रकार साथियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना सभी का नैतिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. “संघे शक्ति” के मंत्र के साथ संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.
आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा की गई. मौके पर जिला इकाई कमेटी के महासचिव अनिल सिंह, प्रेम भारद्वाज, नितिन कुमार, रवि छाबड़ा, विजय बरनवाल और रामकृष्ण मेहता सहित कई सदस्य मौजूद रहे.
ALSO READ:864 लिपिकों की भर्ती पर फंसा पेंच, कार्मिक विभाग ने लौटाई अधियाचना
