Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच बढ़ रही चिंता पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था लाखों युवाओं के सपनों और भविष्य से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता हर हाल में बनी रहनी चाहिए.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
प्रकाश रजक ने कहा कि छात्रों की आवाज को सिर्फ आंदोलन नहीं, बल्कि उनकी परेशानी के रूप में समझना चाहिए। भर्ती परीक्षाओं में उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

युवाओं के भरोसे को मजबूत करने की जरूरत
उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा समाज की रीढ़ हैं. युवाओं को भरोसा होना चाहिए कि उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा, कांग्रेस छात्रों और ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और ऐसी व्यवस्था की मांग करती है जिसमें हर योग्य उम्मीदवार को न्याय मिले.


