कोडरमा: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास

Koderma: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के भेलवाटांड़ गांव में सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शिलान्यास किया...

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करती विधायक डॉ. नीरा यादव
सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करती विधायक डॉ. नीरा यादव

Koderma: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के भेलवाटांड़ गांव में सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शिलान्यास किया गया. कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने राजू यादव के घर से देवी मंडप एवं श्मशान घाट होते हुए उत्क्रमित विद्यालय घरबरियाबर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने की बात कही

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी तथा देवी मंडप और श्मशान घाट तक पहुंच भी आसान होगी. उन्होंने कहा कि उनकी सोच है– “विकास आप तक, विकास सब तक”, और इसी उद्देश्य के साथ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं. बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार सहित हर क्षेत्र को गति मिलती है. सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं.

ग्रामीणों ने जताई खुशी

शिलान्यास कार्यक्रम में दिनेश सिंह, रामजी यादव, सिकंदर यादव, महेश यादव, पवन सिंह, अर्जुन यादव, सुनील यादव, शंभू सिंह, राजेश पासवान, अजय यादव, महेंद्र साव समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.

ALSO READ: भाजपा संगठन में कोडरमा की बढ़ी ताकत, रामनाथ सिंह और डॉ. नरेश पंडित को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *