कोडरमा: विधायक ने पिपराही पीडब्लूडी रोड से मदरसा भाया नावाडीह REO रोड का किया शिलान्यास

koderma: जिले के चंदवारा ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, कोडरमा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दिन बुधवार को एक...

koderma: जिले के चंदवारा ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, कोडरमा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दिन बुधवार को एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ. यह शिलान्यास भोण्डो पंचायत के ग्राम पिपराही PWD रोड से मदरसा भाया नावाडीह REO रोड तक बनने वाली 1.70 किलोमीटर लंबी सड़क के पथ निर्माण कार्य के लिए किया गया है. इस विकास कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि बरही विधायक सह लोक लेखा समिति मनोज कुमार यादव एवं चन्दवारा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य  नीतू यादव के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. शिलान्यास के इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, मंडल सांसद प्रतिनिधि सुखदेव साव और राजू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

ग्रामीणों में खुशी की लहर

इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी दिक्कतों से निजात मिलेगी. विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाना और सुदूर गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस सड़क के बन जाने से पिपराही, मदरसा और नावाडीह क्षेत्र के लोगों का सफर आसान होगा और इलाके के विकास को गति मिलेगी. इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग पदाधिकारी रुकमणि निराला, प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद मोदी, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, लीलावती देवी, विनोद राम, वासुदेव साव, संतोष मोदी, बीरेंद्र यादव, सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए हर्ष व्यक्त किया.

AlsoRead:सलमान खुर्शीद को रोकने पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस मंत्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *