Hazaribagh: खिदमत-ए-खल्क कमेटी के बैनर तले शहर के मिलन पैलेस, कल्लू चौक में बुधवार को मोहर्रम सेन्ट्रल कमेटी 2026 का चुनाव फिरोज खलिफा उर्फ राजा की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई. चुनाव में समाजसेवी एवं वार्ड संख्या-21 के वार्ड पार्षद वसीम अहमद उर्फ टिंकू खान को मोहर्रम सेन्ट्रल कमेटी का अध्यक्ष चुना गया. वहीं प्रवेज अहमद को उपाध्यक्ष, इरफान अहमद काजू को महासचिव तथा शादाब कुरैशी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
बेहतर समन्वय और भाईचारे पर जोर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ टिंकू खान ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान, सत्य और इंसाफ का संदेश देने वाली महान धार्मिक परंपरा है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजन को भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा. उपाध्यक्ष प्रवेज अहमद ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य सभी अखाड़ों एवं मोहल्लों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मोहर्रम के कार्यक्रमों को सफल बनाना है. सामाजिक एकता और आपसी सम्मान को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ : डोमचांच के विकास को नई दिशा देंगे, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम : उमेश वर्मा
युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस
महासचिव इरफान अहमद काजू ने कहा कि मोहर्रम से जुड़े सभी कार्यक्रमों के संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी. कमेटी सभी सदस्यों एवं संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्य करेगी. सचिव शादाब कुरैशी ने कहा कि मोहर्रम की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
समाज के लोगों का जताया आभार
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व को पूरी श्रद्धा, अनुशासन, धार्मिक गरिमा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना ही कमेटी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मकसूद खान, शाहरुख कुरैशी, मंजूर वारसी, माशूक रजा सागर, शमशेर, लल्लू, मोहम्मद सैफ अली, मोहम्मद शाबान, फरीदुद्दीन, रेहान अहमद, साजिद हुसैन, एहतेशाम, इश्तियाक, कामिल अख्तर, अमन अंसारी, सैफी खान, मोनू अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं समाज के लोगों की सक्रिय भूमिका रही.
ALSO READ : डोमचांच के विकास को नई दिशा देंगे, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम : उमेश वर्मा
