पलामू : डेढ़ माह से फंसा है 41 किसानों का मुआवजा राशि 17 KM की सड़क, आधा से अधिक काम लंबित

Palamu : जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल की भजनिया – हैदरनगर पथ निर्माण योजना की रफ्तार थम सी गई है. करीब 17 किलोमीटर...

Palamu : जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल की भजनिया – हैदरनगर पथ निर्माण योजना की रफ्तार थम सी गई है. करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद आधा कार्य भी पूरा नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 9.5 किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य शुरु ही नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. इस योजना से प्रभावित 41 किसानों का भूमि अधिग्रहण मुआवजा भी पिछले करीब डेढ़ माह से अटका हुआ है.

स्थानीय लोगों का कहना

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मुआवजा राशि के चेक तैयार हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसानों के बीच उनका वितरण नहीं किया गया है. इसके कारण किसान अपनी जमीन के बदले मिलने वाली राशि का इंतजार कर रहे हैं. मुआवजा नहीं मिलने से बिरधवर, गाजी बिहरा, कोल्हुआ, सोनबरसा, कबरा खुर्द, परता, कबरा कला सहित दर्जनों गांवों के किसान प्रभावित हैं. किसानों का कहना है कि प्रशासन ने चेक तैयार होने की जानकारी दी थी, लेकिन अब तक राशि उनके हाथों तक नहीं पहुंची. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी को समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण कार्य भी प्रभावित हुआ है. यही वजह है कि योजना की गति काफी धीमी पड़ गई है. अब निर्धारित समय सीमा निकल जाने के बाद एजेंसी को कार्य पूरा करने के लिए समय विस्तार लेना पड़ सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले LPC से जुड़ी समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और राज्य स्तर पर कार्रवाई हुई थी. इसके बाद उम्मीद जगी थी कि इस परियोजना में तेजी आएगी, लेकिन मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य की धीमी प्रगति ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि 41 किसानों का लंबित मुआवजा तत्काल वितरित कराया जाए. साथ ही निर्माण एजेंसी को आवश्यक भुगतान सुनिश्चित कर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि वर्षों से प्रतीक्षित इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को जल्द पूरा किया जा सके.

Also Read : पलामू : महिलाओं ने किया रक्तदान, मानवता की दी मिसाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *