Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चंचालनी धाम गेट के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार कानीकेंद स्थित महुआ शराब की दुकान से नशे में धुत होकर राजेश तूरी और अरुण दास बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और घायल दोनों युवकों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सड़क पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा.
ALSO READ : रिम्स लैंड स्कैम-बिल्डर शुभम साबू की बेल पर ACB कोर्ट 30 को सुनाएगा फैसला
