Rinku Singh
Bokaro/Gomia: हमेशा की तरह एक बार फिर से Newswave.com की खबर का असर हुआ है. दरअसल मामला बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से जुड़ा हुआ है. गोमिया अंचल अधिकारी कार्यालय के आगे अचानक मंगलवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई. कारण पूछने पर पता चला कि उनके कुछ रिश्तेदारों ने जमीन का घोटाला उनके साथ किया है. मामला छोटा नहीं था, जमीन करीब दो करोड़ की रुपए की है. महिला का साफ आरोप है कि उनके साथ फरेब किया गया है. इसलिए वह सीओ कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची. जब फरियाद नहीं सुनी गई तो वह धरने पर बैठ गई. इस मामले को Newswave.com ने प्रमुखता से उठाया और खबर प्रकाशित की गई. खबर छपने के बाद बोकारो जिले के डीसी अजय नाथ झा ने मामले को संज्ञान में लिया और कहा कि इसकी गहन जांच होगी.
यह भी पढ़ें : पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर नियुक्ति में BC 2 कोटे को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, JSSC को दिया ये निर्देश
सीओ ने दिए जांच के आदेश
मीडिया में खबर छपने के बाद यह मामला तूल पकड़ा. अब गोमिया प्रखंड के अंचलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है. बकायदा अपने राजस्व कर्मी को इस पूरे मामले पर रिपोर्ट देने की बात कही है.
जानें क्या है मामला?
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के अंतर्गत गोमिया अंचल कार्यालय के बाहर बीते मंगलवार को पलिहारी गुरुडीह पंचायत की निवासी रेखा देवी अपने दो बच्चों के साथ तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में अपने भूख प्यास को मार कर धरने पर बैठ गई. धरने पर बैठी रेखा देवी ने अंचल अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई. रेखा देवी ने बताया कि उसके गोतिया ने उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री कर दी है. इसके एवज में पति रमेश प्रसाद को जमीन कारोबारी विनोद कुमार एवं रणधीर राय के द्वारा करीब 60 लाख रुपये के तीन चेक दिए गए, लेकिन उन चेकों से एक भी पैसा नहीं निकला है. रेखा देवी का कहना है कि उन्हें चेक का पैसा नहीं, बल्कि उनकी जमीन वापस चाहिए. निष्पक्ष जांच के लिए रेखा देवी ने कई बार आवेदन भी दे चुकी है. वहीं अखबार में छपने के बाद बोकारो डीसी ने संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए.
यह भी पढ़ें : पार्टी में बुलाकर रेप करवाने की आरोपी ओली विश्वकर्मा को बेल देने से कोर्ट का इनकार
सीओ ने कहा- विवाद हुआ है, होगी गहन जांच
इस मामले पर बात करते हुए गोमिया सीओ आफताब आलम ने कहा कि रेखा देवी के साथ जमीन में विवाद हुआ है. विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी और महिला को न्याय दिया जाएगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस विवादित जमीन की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने की बात कही.
जानें क्या है दूसरा पक्ष?
वहीं दूसरा पक्ष विनोद कुमार ने इस संबंध में बताया कि उन्होंने रमेश प्रसाद के गोतिया से जमीन ली है. पैसे की बात को लेकर उन्होंने कहा कि वह पैसा गोतिया ने उनके माध्यम से दिया है. विनोद कुमार ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्होंने जमीन को खरीदा है.
