Click Here
Click Here
Click Here

नगड़ी थाना इलाके में ठनका गिरने से किशोर की मौत

Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम हनी...

Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम हनी कुमार, उम्र 13 वर्ष है और पिता का नाम संजय महतो है. मृतक किशोर नगड़ी के  कुम्हार टोली का रहने वाला था. आज दोपहर को ठनका गिरने से मौत हो गई. 

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से हनी कुमार गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read Also: कोडरमा: महिला के गले से स्नैचरों ने छीना चेन, महज 6 घंटे में पकड़े गए आरोपी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *