Click Here
Click Here
Click Here

हिंडाल्को CSR के सहयोग से घाघरा में पशुधन वितरण, बकरी पालन से आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

Gumla: जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 के तहत बकरा विकास योजना के अंतर्गत 12 इकाई...

Gumla: जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 के तहत बकरा विकास योजना के अंतर्गत 12 इकाई (2+8) बकरा-बकरी का वितरण किया गया.इस योजना के तहत 6 लाभुकों का अंशदान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, माइंस डिवीजन लोहरदगा के CSR के माध्यम से किया गया.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख श्रीमती सबिता देवी, बीमारला पंचायत की मुखिया चांदनी देवी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सीमा, Hindalco CSR के अधिकारी अभय भारती एवं अन्य लाभुक उपस्थित रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: DC ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

आजीविका बढ़ाने का सशक्त माध्यम

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सबिता देवी ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन, खासकर बकरी पालन, ग्रामीणों के लिए आय बढ़ाने का मजबूत जरिया है.उन्होंने बताया कि सभी पशुओं का जरूरी टीकाकरण पहले ही किया जा चुका है और Hindalco CSR के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

पशुपालन से आय की संभावनाएं

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सीमा ने लाभुकों को दवाइयां और मेडिकल किट वितरित करते हुए पशुओं की देखभाल, जरूरी सावधानियां और दवा की सही खुराक की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बकरी पालन से अच्छी कमाई की जा सकती है और सही देखभाल से लाखों रुपये तक की आय संभव है.साथ ही क्षेत्र में बकरे के मांस की अच्छी मांग भी है.

लाभुकों को किया गया प्रेरित

बीमारला पंचायत की मुखिया श्रीमती चांदमुनी देवी ने लाभुकों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *