लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया अदलिया कमिटी ने की छह मामलों की सुनवाई, दो मामलों का निष्पादन

Lohardaga: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी ने शनिवार को अंजुमन कार्यालय में विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक विवादों से जुड़े छह महत्वपूर्ण...

Lohardaga: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी ने शनिवार को अंजुमन कार्यालय में विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक विवादों से जुड़े छह महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान दो मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अगली तिथि निर्धारित की गई. इस मामले में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. अदलिया कमिटी की बैठक अंजुमन इस्लामिया के सचिव सैयद शाहिद अहमद बेलू की मौजूदगी में संपन्न हुई. इस अवसर पर नायब सदर सैयद आरिफ हुसैन बबलू, ज्वाइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी, सिराज अंसारी, ऑफिस सेक्रेटरी अब्दुल कलाम तेगी, हैदर इमाम, असगर तैगी, समीम खलीफा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में सबसे पहले लोहरदगा के अली नगर कुटमू निवासी सहानी परवीन एवं पावरगंज निवासी जियाउल खान के बीच चल रहे आपसी मतभेद के मामले की सुनवाई की गई. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कमिटी ने आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अगली तिथि निर्धारित की, ताकि विवाद का समाधान आपसी सहमति से हो सके. दूसरे मामले में सेन्हा निवासी गुलजमा परवीन एवं न्यू रोड लोहरदगा निवासी तौहिद आलम के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई की गई. दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत के बाद अदलिया कमिटी ने आपसी सहमति से सुलह करा दी. इस प्रकार मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया.

यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैसला, धीरज प्रसाद साहू बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

दोनों पक्षों में आपसी समझ बनाने की कोशिश

तीसरे मामले में बिढ़नी निवासी रौशन खातून एवं किस्को प्रखंड के होन्दगा निवासी रियाजुद्दीन अंसारी के बीच उत्पन्न आपसी विवाद पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद कमिटी ने अगली सुनवाई की तिथि तय की, जिससे दोनों पक्षों को आपसी समझ बनाने का अवसर मिल सके. चौथे मामले में गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बरवे नगर निवासी साबिया खातून एवं रजाउद्दीन अंसारी के बीच जमीन विवाद की सुनवाई की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिटी ने दोनों पक्षों को संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया तथा इसके लिए एक माह का समय निर्धारित किया. इसके अलावा कुरैशी मुहल्ला के एक परिवार में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद की सुनवाई की गई. अदलिया कमिटी के सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने एवं आपसी संवाद स्थापित कराने के बाद दोनों के बीच सुलह करा दी गई. इसके साथ ही इस मामले का भी निष्पादन कर दिया गया. बैठक में दो अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई, लेकिन आवश्यक जांच-पड़ताल एवं तथ्यों के सत्यापन को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित रखा गया. कमिटी ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों में निष्पक्षता, आपसी समझ और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी जाती है.

यह भी पढ़ें: मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो BJP करेगी आंदोलन: अमर बाउरी

आपसी सहमति से होते हैं फैसले, रिश्तों में आती है मजबूती: शाहिद अहमद

इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अहमद बेलू ने जिले के मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि अदलिया कमिटी में ऐसे मामलों की सुनवाई की जाती है, जिनका समाधान आपसी सहमति और सामाजिक समझदारी के आधार पर संभव हो. उन्होंने कहा कि कमिटी द्वारा लिए जाने वाले फैसले दोनों पक्षों की सहमति से किए जाते हैं, जिससे विवाद समाप्त होने के साथ-साथ रिश्तों में भी मजबूती आती है. उन्होंने लोगों से छोटे-मोटे विवादों को अदालत तक ले जाने के बजाय अदलिया कमिटी के माध्यम से सुलझाने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *