लोहरदगा: DC ने कुडू कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू स्थित 25 एकड़ क्षेत्र में संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू स्थित 25 एकड़ क्षेत्र में संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का निरीक्षण कर विभिन्न कृषि एवं आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान कार्यान्वयन एजेंसी के प्रबंधक ने संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ड्रैगन फ्रूट की खेती की वर्तमान स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए खेतों में उगी घासों की शीघ्र निकाई-गुड़ाई कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कृषक पाठशाला में डीपीआर के अनुरूप किए गए कार्यों का गहन अवलोकन किया तथा खाली पड़ी भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए इसे एक आदर्श मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया. साथ ही मत्स्य तालाब की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा.

यह भी पढ़ें: ईचा डैम परियोजना: अधूरे बांध में अटकी लाखों किसानों की तकदीर, 60 हजार हेक्टेयर भूमि की प्यास बुझाने का है लक्ष्य, जानिए क्यों है यह जल सुरक्षा का महामिशन

आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक पर जोर

उपायुक्त ने कृषक पाठशाला में मल्चिंग विधि से की जा रही ग्राफ्टेड टमाटर एवं बैंगन की खेती, पॉली हाउस, बकरी पालन, बकरी शेड, बतख पालन, सूकर शेड, सोलर कोल्ड स्टोरेज, मधुमक्खी पालन, ब्रॉयलर चिकन पालन, मत्स्य पालन के लिए निर्मित तालाब, जीवामृत इकाई, अजोला इकाई, बायो पेस्टिसाइड इकाई तथा गाय पालन गतिविधियों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके किसानों को स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

यह भी पढ़ें: FIFA WORLD CUP 2026: विश्वकप फुटबॉल का भव्य आगाज, पहले मैच में मैक्सिको की जीत, दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने मारी बाजी

मौके पर ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, संबंधित एजेंसी के प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *