लोहरदगा: JFWCE-2024 परीक्षा को लेकर DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Lohardaga: 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 (JFWCE-2024) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए DC...

लोहरदगा
DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Lohardaga: 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 (JFWCE-2024) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए DC संदीप कुमार मीना ने शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लूथरन उच्च विद्यालय, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर और ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.

CCTV, जैमर और बैठने की व्यवस्था जांची

निरीक्षण के दौरान DC ने CCTV कैमरों की कार्यशीलता, जैमर, कंट्रोल रूम, बैठने की व्यवस्था, रोल नंबर डिस्प्ले,  पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की. उन्होंने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और कदाचारमुक्त वातावरण में कराने के निर्देश दिए.

फ्रिस्किंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

DC ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की प्रवेश से पहले सघन फ्रिस्किंग की जाए. उन्होंने जोनल दंडाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को फ्रिस्किंग प्रक्रिया की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

ALSO READ: पहली तेज बारिश में ही डूबी रांची: बकरी बाजार-सेवा सदन बने तालाब, नगर निगम के दावे पानी में बहे

मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *