बोकारो में ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाने का पुलिस पदाधिकारी अयूब अंसारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Bokaro: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में एसीबी की धनबाद टीम...

Bokaro: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में एसीबी की धनबाद टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अयूब अंसारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी बोकारो के व्यस्त इलाके नया मोड़ के पास से की गई है.

केस डायरी के नाम पर मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई अयूब अंसारी बालीडीह थाने में दर्ज एक मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) थे. आरोप है कि केस डायरी को कमजोर करने और आरोपी को राहत देने के बदले उन्होंने शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की थी. पीड़ित व्यक्ति रिश्वत की रकम नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी से कर दी.

ALSO READ : दिल्ली: पीएम मोदी से मिले केरल के CM वीडी सतीशन, मुख्यमंत्री ने केरल के विकास में केंद्र सरकार से हरसंभव सहयोग मांगा

एसीबी ने बिछाया जाल, नया मोड़ से दबोचे ग

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया. शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया. योजना के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित व्यक्ति ने एएसआई अयूब अंसारी को नया मोड़ के पास केमिकल लगे नोट (रिश्वत की राशि) सौंपे, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. एसीबी की टीम ने एएसआई के पास से रिश्वत के पैसे बरामद किए। जब उनके हाथ धुलवाए गए, तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जो इस बात का पुख्ता सबूत है कि उन्होंने रिश्वत के पैसों को छुआ था. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी एएसआई अयूब अंसारी को तुरंत अपने साथ धनबाद ले गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *