Click Here
Click Here
Click Here

भागलपुर में बड़ा हादसा: गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 133 ध्वस्त, स्लैब नदी में समाया

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर यातायात का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु रविवार की रात एक...

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर यातायात का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु रविवार की रात एक बड़े हादसे का शिकार हो गया. देर रात करीब 1:10 बजे पुल का पिलर नंबर 133 अचानक ढह गया, जिससे उस पर टिका हुआ बड़ा स्लैब (स्पैन) सीधे गंगा नदी में समा गया. गनीमत यह रही कि जिला प्रशासन और पुलिस की तत्परता की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. हादसे से कुछ समय पहले ही पुल पर आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया गया था.

पुल के टूटने की प्रक्रिया रात के शुरुआती घंटों में ही शुरू हो गई थी, घटनाक्रम इस प्रकार रहा:

– रात 11:33 बजे: सबसे पहले पाया नंबर 133 के अचानक धंसने की आहट मिली.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

– रात 11:55 बजे तक: पिलर खतरनाक तरीके से झुक गया था, जिसे देख वहां तैनात जवानों ने तुरंत आला अधिकारियों को सूचित किया.

– अलर्ट और एक्शन: सूचना मिलते ही भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने तत्काल एसएसपी और नवगछिया एसपी को पुल खाली कराने के निर्देश दिए.

– रात 1:10 बजे: पिलर पूरी तरह ध्वस्त हो गया और उस पर टिका भारी-भरकम स्लैब गंगा में विलीन हो गया.

यातायात ठप:भागलपुर और नवगछिया का संपर्क टूटा:

विक्रमशिला सेतु के टूटने से भागलपुर का सीधा संपर्क नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार और सीमांचल के इलाकों से पूरी तरह कट गया है. इस पुल को उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाली जीवनरेखा माना जाता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *