प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम बेल

Ranchi: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई...

Ranchi: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और रांची पुलिस का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने राहुल राणा को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी है. अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से राहुल राणा को बड़ा झटका लगा है.

कोर्ट का सख्त रुख, राहत से वंचित रहा आरोपी

राहुल राणा ने अधिवक्ता सुजय दयाल के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. राहुल राणा फिलहाल पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. राहुल राणा पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और रंगदारी के नेटवर्क में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं.

होटल में वेटर की हत्या से जुड़ा मामला

पुलिस को रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के होटल टी टॉस में हुई एक वेटर की हत्या के मामले में राहुल राणा की तलाश है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है, जिससे बचने के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

राहुल राणा के विरुद्ध एयरपोर्ट थाना में कांड संख्या 12/2026 दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों के कप्तानों के साथ 11 एजेंडों पर बातचीत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *