विधायक ने खुद किया नाकेबंदी, कोयले से लदे ट्रक को पकड़ा

Dhanbad: निरसा विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि खुद सड़क पर उतर आए हैं. पूर्व घोषित अल्टीमेटम के समाप्त होते ही निरसा विधायक अरूप...

Dhanbad: निरसा विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि खुद सड़क पर उतर आए हैं. पूर्व घोषित अल्टीमेटम के समाप्त होते ही निरसा विधायक अरूप चटर्जी सोमवार की रात को एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने मैथन टोल प्लाजा पर अपने समर्थकों के साथ थानेदार की भूमिका निभाते हुए नाकेबंदी की और कोयला लोड ट्रक को पकड़ा.

गौरतलब है कि विधायक अरूप चटर्जी ने पिछले दो दिनों से स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में पनप रहे अवैध धंधों पर लगाम लगाने की चेतावनी दी थी. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि पुलिस अवैध कोयला, बालू, लोहा, लॉटरी और प्रतिबंधित मांगुर मछली के परिवहन को नहीं रोकती है, तो वे खुद सड़कों पर उतरेंगे. इसके बाद सोमवार रात करीब 8:30 बजे विधायक ने मैथन टोल प्लाजा पर मोर्चा संभाल लिया.

 टोल प्लाजा पर पकड़े गए दो संदिग्ध ट्रक: 

विधायक के नेतृत्व में चलाए गए इस जांच अभियान के दौरान दो ट्रक पकड़े गए, जो कोयले से लदे थे. पूछताछ के दौरान ट्रक चालक कोयले से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या चालान पेश नहीं कर सके.चालकों ने स्वीकार किया कि यह कोयला उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। जांच में पाया गया कि एक ट्रक का रजिस्ट्रेशन पश्चिम बंगाल का है, जबकि दूसरा धनबाद नंबर का है.

पकड़े गए ट्रकों को विधायक ने मौके पर ही स्थानीय पुलिस को बुलाकर कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण को मिलेगी रफ्तार, नए थानों का निर्माण और हथियारों की खरीद के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जारी किया फंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *