Chaibasa : विधायक सुखराम उरांव ने 1200 मीटर लंबे पीसी पथ का शिलान्यास सोमवार को किया. पथ आरंगा मेन रोड से सुरबूड़ा गांव तक बनी है. इस दौरान विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सड़क निर्माण से सुरबूड़ा गांव सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी.
ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की. शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख ज्योति सिजुई, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, सेलाय, संजीत बांकीरा, अमर, सूरज समेत ग्रामीण उपस्थित रहे.

ALSO READ : 14 वर्षीय बच्ची की मौत से दहला हजारीबाग, 4 वर्षीय भाई अब भी लापता : एसपी ने गठित की SIT
