Newswave Desk: 2026 में रिलीज हुई बड़ी फिल्मों की बात करें तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले ‘धुरंधर 2’, ‘वाझा 2’ और हॉलीवुड की ‘माइकल’ जैसी फिल्मों का नाम आता है. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, लेकिन मुनाफे के मामले में एक छोटी सी हॉलीवुड फिल्म ने सभी को पीछे छोड़ दिया.

इस फिल्म का नाम ‘ऑब्सेशन’ है. कम बजट में बनी इस हॉरर फिल्म ने कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट सिर्फ 7.5 लाख डॉलर यानी करीब 7 करोड़ रुपये था. वहीं, दुनियाभर में इसने 80 मिलियन डॉलर यानी लगभग 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. यानी फिल्म ने अपने बजट से 100 गुना से भी ज्यादा कमाई की है. इसी वजह से इसे साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म माना जा रहा है.
‘ऑब्सेशन’ इन सभी फिल्मों से काफी आगे निकल गई
वहीं, हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘माइकल’ ने अब तक 788 मिलियन डॉलर की कमाई की है, लेकिन यह अपने बजट का सिर्फ 5 गुना ही कमा सकी. इसके अलावा ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ ने 675 मिलियन डॉलर का कारोबार किया, जो इसके बजट का लगभग 3 गुना है. ऐसे में मुनाफे के मामले में ‘ऑब्सेशन’ इन सभी फिल्मों से काफी आगे निकल गई है.
करी बार्कर के निर्देशन में बनी ‘ऑब्सेशन’ एक हॉरर फिल्म है, जिसमें माइकल जॉनस्टन मुख्य भूमिका में नजर आए है. फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और इसे 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ALSO READ: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक, दिल्ली से संभालेंगे वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क
