रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, 15 अस्थायी ढांचे हटाए

Ranchi: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है. आज निगम की टीम ने रांची विमेंस कॉलेज,...

Municipal Corporation takes action against encroachment in Ranchi; 15 temporary structures removed.

Ranchi: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है. आज निगम की टीम ने रांची विमेंस कॉलेज, साइंस ब्लॉक रोड, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक और बांधगाड़ी इलाके में अभियान चलाया. रांची विमेंस कॉलेज और साइंस ब्लॉक रोड के आसपास 15 अस्थायी ढांचे हटाए गए. इनमें चार काउंटर और दो टीन की दुकानें शामिल हैं. टीम ने अतिक्रमण में इस्तेमाल सामान भी जब्त किया. कार्रवाई के बाद सड़क और फुटपाथ पर लोगों का आना-जाना आसान हुआ.

यह भी पढ़ें: पुतला दहन करने वाले छात्र नहीं, BJP कार्यकर्ता थे: JMM

Municipal Corporation takes action against encroachment in Ranchi; 15 temporary structures removed.

नगर निगम- अतिक्रमण से आवाजाही में होती है परेशानी

इसके अलावा परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक के पास शास्त्री मार्केट में दुकानों के आगे बनाए गए दो बड़े काउंटर तोड़कर जब्त किए गए. वहीं वार्ड-6 के बांधगाड़ी में सरकारी जमीन पर बनी दो स्थायी दुकानों और एक मकान का छज्जा हटाया गया. निगम ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया. नगर निगम ने कहा कि सड़क, फुटपाथ और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी होती है और ट्रैफिक भी प्रभावित होता है. खासकर स्कूल-कॉलेज के आसपास विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *