Ranchi: जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के विद्यार्थियों ने NEET (UG)-2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. विद्यालय के कई छात्रों ने शानदार ऑल इंडिया रैंक हासिल कर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त की है.
विद्यालय के छात्र ज्ञानेन्द्र गर्व ने 720 में से 665 अंक और 99.9629481 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 676 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 413 प्राप्त की. यह विद्यालय का सर्वोच्च प्रदर्शन रहा. उन्होंने जीवविज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान तीनों विषयों में उत्कृष्ट अंक हासिल किए. इसके अलावा मयंक कुमार ने AIR 3211, वैष्णवी राज ने AIR 3905 और सर्वजीत ने AIR 4271 प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी NEET-UG 2026 में सफलता हासिल कर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की राह बनाई है.
सफल विद्यार्थियों को प्राचार्य ने दी बधाई
विद्यालय के प्राचार्य बी. एन. झा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे. विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष एम. एम. दासगुप्ता ने भी सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
ALSO READ: सावन में महिलाओं के बीच बढ़ा मेहंदी का क्रेज, जानिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
