Bokaro: यूआइडी द्वारा जिले के चास नगर क्षेत्र में लोगों की सुविधा को देखते हुए नया आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है. यह केंद्र भगवती कॉलोनी, वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप, ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट संख्या 7710/7898, चास, बोकारो में संचालित हो रहा है.

केंद्र खुलने से अब आसपास के लोगों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां नए आधार नामांकन से लेकर आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि एवं बायोमेट्रिक अपडेट सहित सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
बच्चों के आधार नामांकन समेत कई सुविधाएं उपलब्ध
यूआइडी डीपीओ शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि केंद्र में बच्चों के आधार नामांकन, आधार प्रिंट एवं डाउनलोड सहायता जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं. लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्था और आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि कम समय में कार्य पूरा हो सके. आम नागरिकों से अपील की गई है कि आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिकृत केंद्र पर पहुंचें और सुविधाओं का लाभ उठाएं.
ALSO READ: राजस्व संग्रहण और भू-मामलों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीसी ने दिया जोर
