नया झारखंड, नई सोच : साइंस और इनोवेशन पर सीएम हेमंत सोरेन का फोकस

Ranchi: झारखंड को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा रोडमैप तैयार करना...

Ranchi: झारखंड को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है. हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची स्थित मंत्रालय में झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राज्य के विकास को “नॉलेज और टेक्नोलॉजी बेस्ड” बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि झारखंड में प्रतिभा, संसाधन और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन इन ताकतों को सही दिशा और प्लेटफॉर्म देना सबसे बड़ी जरूरत है. सरकार अब युवाओं, छात्रों और शोधकर्ताओं को सीधे नवाचार से जोड़ने की दिशा में काम करेगी.

यह भी पढ़ें : बोकारो ट्रेज़री गबन मामला: CID ने एक पुलिस पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ के घोटाले का खुलासा

युवाओं के लिए इनोवेशन का नया इकोसिस्टम

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में ऐसा माहौल तैयार किया जाए, जहां रिसर्च, स्टार्टअप और नई तकनीकों पर काम को बढ़ावा मिले. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि “इनोवेशन और प्रैक्टिकल नॉलेज” पर जोर देना होगा, ताकि युवा भविष्य के लिए तैयार हो सकें.

गांव-गांव पहुंचेगा विज्ञान, हर जिले में साइंस बस

बैठक का एक अहम निर्णय यह रहा कि मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस को राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंचाया जाएगा. इसका उद्देश्य बच्चों और आम लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है. सीएम ने कहा कि जब विज्ञान गांव तक पहुंचेगा, तभी असली बदलाव दिखेगा.

खेती में टेक्नोलॉजी से बदलाव की तैयारी

सरकार अब कृषि क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल इनोवेशन को बढ़ावा देगी. इससे खेती को आधुनिक बनाने के साथ-साथ किसानों के काम को आसान और उत्पादन को बेहतर बनाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : एग्जिट पोल : असम में भाजपा, केरल में यूडीएफ, तमिलनाडु में डीएमके जबकि पुदुचेरी में एनडीए की सरकार का अनुमान

साइंस सिटी और तारामंडल बनेंगे प्रेरणा केंद्र

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन साइंस सेंटर और तारामंडलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि इन्हें विश्वस्तरीय और आकर्षक बनाया जाए. उन्होंने कहा कि ये केवल बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए ज्ञान और प्रेरणा का केंद्र बनें. साथ ही, सरकारी स्कूलों के बच्चों को देश के प्रमुख साइंस सिटी और तारामंडलों का भ्रमण कराने पर भी जोर दिया गया.

काम दिखे, सिर्फ कागज नहीं : सीएम का स्पष्ट संदेश

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि योजनाएं सिर्फ फाइलों में सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर उनका असर दिखना चाहिए. उन्होंने परिणाम आधारित कार्ययोजना बनाने और उसे तेजी से लागू करने पर जोर दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *