Technology Desk: Oppo F33 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह स्मार्टफोन 40 हजार रुपये से कम कीमत सेगमेंट में पेश किया गया है और बड़ी बैटरी व दमदार परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में है. फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी. इसे तीन कलर ऑप्शन्स और दो RAM व स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Oppo F33 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस का दावा करता है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप के लिए उपयोगी है.
Also Read: Gemini में नया धमाकेदार फीचर: बस छोटे प्रॉम्प्ट से बनेंगी शानदार AI फोटो
कैमरा सेटअप
फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर शामिल है.
Oppo F33 Pro 5G: कीमत और ऑफर
फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है-8GB + 128GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है.
लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। साथ ही 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है.
कलर और बिक्री तारीख
यह स्मार्टफोन 23 अप्रैल से Flipkart, Amazon और Oppo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे मिस्टी फॉरेस्ट, पैशन रेड और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है.
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.57-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें IP66, IP68 और IP69K रेटिंग भी दी गई है.
प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और Mali-G57 GPU दिया गया है. साथ ही 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है. SuperCool VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.
कैमरा और बैटरी
फोन में 50MP + 2MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह 1080p 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसमें 7,000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C सपोर्ट है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसका वजन 194 ग्राम है.
