मिशन झारखंड पर नितिन नवीन कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिए टिप्स, विरोधियों को पटखनी देने का बनाया चक्रव्यूह

Ranchi : झारखंड की सियासत में अपनी सांगठनिक कार्यकुशलता और जमीनी पकड़ के लिए मशहूर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Ranchi : झारखंड की सियासत में अपनी सांगठनिक कार्यकुशलता और जमीनी पकड़ के लिए मशहूर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची पहुंचते ही सूबे के सियासी तापमान को बढ़ा दिया है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सांसद और विधायकों की इस हाई-प्रोफाइल संयुक्त बैठक में सिर्फ चर्चा नहीं हुई, बल्कि सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ एक शंखनाद हुआ है. झारखंड की रग-रग से वाकिफ नितिन नवीन ने कड़े तेवर और स्पष्ट रणनीति के साथ पार्टी के दिग्गजों को जीत का अचूक मंत्र दिया. नवीन ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता और नेता एकजुटता के साथ सत्ताधारी दल के हर वार का पलटवार करने और अपने उम्मीदवारों को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सांगठनिक धार और ऑपरेशन एकजुटता

बैठक के दौरान नितिन नवीन ने संगठन को और अधिक धारदार बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए नेताओं को न सिर्फ जनता के बीच जाना होगा, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाना होगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है और धरातल पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है. मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल और पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन कमजोर कड़ियों को मजबूत करने के गुर सिखाए जो चुनाव में गेमचेंजर साबित होते हैं.

एक मंच पर दिखे भाजपा के सूरमा

इससे पहले, प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया. जिसके बाद उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बैठक की गंभीरता का अंदाजा मंच और दीर्घा में मौजूद चेहरों से लगाया जा सकता है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, बीडी राम और कालीचरण सिंह.चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी और कुमार उज्जवल शामिल हुए.

 

ALSO READ : NewsWave Investigation: स्कूल की 3 वर्षीय छात्रा से मेडिकल जांच में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *