झारखंड में पानी की किसी को दिक्कत ना हो, अगर हो परेशानी तो टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, विभाग ने जारी किया अधिसूचना

Ranchi : बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग काफी गंभीर है. विपक्ष पानी की समस्या को लेकर काफी आक्रामक...

Ranchi : बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग काफी गंभीर है. विपक्ष पानी की समस्या को लेकर काफी आक्रामक है. राजधानी रांची में इस परेशानी को लेकर रैली निकाली गयी. अब विभाग की तरफ से एक अधिसूचना जारी किया गया है. विभाग के सचिव अबू ईमरान ने सभी जिलों के नगर आयुक्त, नगर परिषद के सभी कार्यपालक पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सभी अधीक्षण अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता और अन्य सभी संबंधित पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी किया है.

जानें क्या कहा है विभाग ने पदाधिकारियों को

– शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी नागरिकों को निरंतर पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायें. जिसके लिये जिला स्तर पर शहरी विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों समन्वय स्थापित कर काम करें.

– नलकूपों/पेयजलापूर्ति योजनाओं की मरम्मती से संबंधित शिकायतों का संबंधित विभाग की तरफ से जल्द निष्पादन किया जायें. साथ ही विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-345-6502 को तीन या चार डिजीट करने के लिए आईटी विभाग समन्वय स्थापित किया जायें.

– जिला स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और शहरी विकास एवं आवास विभाग के पदाधिकारियों की तरफ से कार्ययोजना तैयार कर शहरी पेयजलापूर्ति योजनाओं के जल स्रोतों/नल जल के नमूनों की जल की गुणवत्ता की जांच पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला जल जांच प्रयोगशालाओं से अभियान मोड में कराया जायें. सभी कार्यपालक अभियंताओं की तरफ से मुख्यालय को जल जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायी जायें. मुख्य अभियंता (मुख्यालय), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल जांच प्रतिवेदनों को समेकित रूप से विश्लेषण करेंगे और सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माध्यम से मुख्य सचिव को प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे.

– पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तरफ से नगर निगमों में एक स्वतंत्र कार्यपालक अभियंता और नगर परिषदों में एक स्वतंत्र सहायक अभियंता को प्रतिनियुक्त किया जायें.

– Special Repair ( SR ) और  Rotten Riser PiPes ( RRP ) के तहत सभी क्षतिग्रस्त नलकूपों की मरम्मती कर शत-प्रतिशत आवंटन के लिए सभी बंद पड़े नलकूपों को पेयजलापूर्ति हेतु क्रियाशील बनायी जायें.

–  SR एवं RRP के तहत नलकूपों की मरम्मती का कार्य पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुसार किया जा रहा है. शेष बचे हुए SR एवं RRP का कार्य ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग की राशि से शत-प्रतिशत कराया जायें.

– सभी जिला के उपायुक्त, विभाग के पदाधिकारियों के साथ हर महीन बैठक में पेयजल आपूर्ति पर समसमय Repair & Maintenance के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

– राज्य के सभी उपायुक्तों की निगरानी में शहरी विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों की तरफ से वैसे क्षेत्र जो ग्रामीण एवं शहरी सीमा क्षेत्र पर अवस्थित हैं, को पेयजलापूर्ति से आच्छादित करने के लिए अध्ययन किया जायें. अध्ययन के बाद पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु Long Term & Short Term Measures अपनाया जायें.

– रांची शहरी जलापूर्ति योजना के तहत गोंदा एवं रुक्का जलाशय में शहर का Sewerage Water का बहाव होने के कारण दोनों जलाशयों का पानी दूषित होता है. शहरी क्षेत्रों में अवस्थित जिन नालों से Sewerage Water जलाशय में जा रहा है. उसे Sewerage Treatment के बाद ही जलाशय में पानी प्रवाहित करायी जायें. शहर के आवासीय जलापूर्ति के distribution network में स्थानीय नालों से गंदा पानी का मिश्रण हो जाता है. जिसे रोकने की तत्काल आवश्यकता है. यह सारा काम नगर आयुक्त, रांची नगर निगम की तरफ से किया जाए.

– प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की सुगमता के लिए NHAI/RCD/NH  से संबंधित लंबित NOC को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जायें.

-पंचायती राज विभाग के द्वारा क्रियान्वित की गई सोलर आधारित जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मती का कार्य पंचायती राज विभाग की तरफ से शत-प्रतिशत करायी जायें.

 

ALSO READ : रिटायर्ड अफसरों के लिए सुनहरा मौका : उच्च शिक्षा निदेशालय में वित्त और लेखा पदाधिकारियों की होगी बहाली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *