Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में लाल हुंकार : भाकपा का शक्ति प्रदर्शन, जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प

Hazaribagh : जिला की सड़कें मंगलवार को पूरी तरह लाल झंडों से पट गईं. हुल दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी...

cpi

Hazaribagh : जिला की सड़कें मंगलवार को पूरी तरह लाल झंडों से पट गईं. हुल दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने यह संदेश दिया कि झारखंड की राजनीति में भाकपा एक आक्रामक रुख अख्तियार करने को तैयार है.

मोदी सरकार पर बरसे डी राजा

सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाकपा महासचिव डी. राजा ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश की सत्ता अडानी-अंबानी चला रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं. डी. राजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की खनिज संपदाओं को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में नीलाम कर रही है. हजारीबाग के बड़कागांव का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में आदिवासियों की जमीन कॉर्पोरेट को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा. भाकपा महासचिव ने हजारीबाग लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी को मजबूती से रखते हुए कहा कि भाकपा यहां से दो बार जीत दर्ज कर चुकी है. इसलिए गठबंधन में इस सीट पर पार्टी का दावा सबसे प्रबल है.

भाजपा हटाओ, देश बचाओ का बिगुल

कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी और सांसद पी. संतोष कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज में जहर घोलकर सत्ता में काबिज है. उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों ने राम मंदिर निर्माण में भी 200 करोड़ रुपये का घोटाला किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ लाल झंडे के बैनर तले संघर्ष को और तेज करना होगा.

संघर्ष की नई दिशा

प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक और जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि भाकपा अब सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को धार देगी. उन्होंने हुंकार भरी कि झारखंड को कॉर्पोरेट का चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा. सम्मेलन में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सहित भाकपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. पार्टी ने स्पष्ट किया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अब कोई भी समझौता नहीं होगा.

 

ALSO READ : रजिस्टर टू के ऑनलाइन रिकॉर्ड में हेरफेर कर जमीन की अवैध जमाबंदी, साइबर थाना में केस दर्ज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *