Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड प्रशासनिक सेवा में युवाओं का दबदबा : 2058 तक संभालेंगे कमान, सेवानिवृत्ति की कगार पर खड़े सीमित सेवा के अनुभवी अफसर

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशासनिक गलियारों में इस समय युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठों के अनुभव का एक अनूठा संगम देखने...

Youth dominate the Jharkhand Administrative Service: Experienced limited service officers will hold office until 2058, with retirement looming.

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशासनिक गलियारों में इस समय युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठों के अनुभव का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. ‘संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2016′ और उसके बाद नियुक्त हुए अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची से स्पष्ट है कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र में इस समय युवाओं का भारी दबदबा है. जहां एक तरफ सीधी नियुक्ति के माध्यम से आए युवा अफसर आने वाले तीन दशकों यानी साल 2057-58 तक सूबे की व्यवस्था को संभालेंगे, वहीं दूसरी ओर सीमित सेवा परीक्षा के जरिए प्रमोट होकर आए कई वरिष्ठ अधिकारी अपने अनुभव का योगदान देकर जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं. वरीयता सूची में शामिल सभी 232 अधिकारियों की जन्म तिथि और वर्तमान सेवा काल के आधार पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों की औसत उम्र लगभग 41 वर्ष निकलकर आती है.

यह भी पढ़ें: देवघर की उड़ान सेवा बंद होने पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र से कहा- सेवा बंद करने का फैसला वापस लें

सबसे कम उम्र के शीर्ष 4 अधिकारी

• दुर्गा कुमार (रामगढ़, 2021 बैच): इनका जन्म 05 सितंबर 1998 को हुआ था. ये पूरी सूची में सबसे युवा अधिकारी हैं. ये 30 सितंबर 2058 को सेवानिवृत्त होंगे.
• आशीष कुमार साहू (लातेहार, 2021 बैच): इनका जन्म 06 दिसंबर 1997 को हुआ था. ये 31 दिसंबर 2057 को सेवानिवृत्त होंगे.
सौरव कुमार (गोड्डा, 2021 बैच): इनका जन्म 17 सितंबर 1997 को हुआ था. ये 30 सितंबर 2057 को सेवानिवृत्त होंगे.
• रितीक कुमार (हजारीबाग, 2021 बैच): इनका जन्म 06 जुलाई 1997 को हुआ था. ये 31 जुलाई 2057 को सेवानिवृत्त होंगे.

25 से 35 वर्ष का आयु वर्गः सुपर यूथ ब्रिगेड

इस श्रेणी में लगभग 55 से 60 अधिकारी आते हैं. ये मुख्य रूप से 2016 (सीधी भर्ती) के उत्तरार्ध और 2021 बैच के अधिकारी हैं. इस वर्ग में सारांश जैन (जन्म 1995), विवेक कुमार (जन्म 1997), और आशा साहू (जन्म 1993) जैसी युवा प्रतिभाएं शामिल हैं.

Youth dominate the Jharkhand Administrative Service: Experienced limited service officers will hold office until 2058, with retirement looming.

36 से 45 वर्ष का आयु वर्ग

इस आयु वर्ग में सूची के सबसे ज्यादा यानी लगभग 110 से 115 अधिकारी आते हैं. 2016 बैच के अधिकांश अधिकारी इसी श्रेणी में हैं इनके पास कम से कम 15 से 20 साल का सेवाकाल और बचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: नए वीबी-ग्राम(G) कानून के खिलाफ फूटा मजदूरों का गुस्सा, आर-पार के मूड में मनरेगा मजदूर, 1 जुलाई को देशभर में होगा विरोध-प्रदर्शन

46 से 55 वर्ष का आयु वर्ग

इस वर्ग में लगभग 40 अधिकारी शामिल हैं, जो या तो सीधी भर्ती में थोड़ी अधिक उम्र में चयनित हुए थे या फिर सीमित सेवा परीक्षा के माध्यम से शुरुआती दौर में आए थे.

55 वर्ष से अधिक का आयु वर्ग

इस श्रेणी में लगभग 20 से 22 अधिकारी आते हैं, जो मुख्य रूप से प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ और पंचम सीमित सेवा परीक्षा से आए हैं. ये अधिकारी अगले 2 से 5 वर्षों के भीतर सेवा से निवृत हो जाएंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *