रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथ यात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन मुस्तैद, DC-SSP ने किया निरीक्षण

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आगामी 16 जुलाई को होने वाली भव्य रथ यात्रा और ऐतिहासिक मेले...

Ranchi: Preparations for Rath Yatra in full swing at the historic Jagannathpur temple, administration on alert, DC-SSP inspected.

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आगामी 16 जुलाई को होने वाली भव्य रथ यात्रा और ऐतिहासिक मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. मंगलवार को रांची के डीसी मंजू नाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने खुद मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और विधि व्यवस्था का जायजा लिया. वर्तमान में मंदिर परिसर की साफ-सफाई और भगवान के रथ के रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है, जबकि पूरे परिसर की विशेष सजावट 10 जुलाई के बाद शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड विजन 2050 का संकल्प: तकनीकी क्रांति और औद्योगिक निवेश के लिए तैयार है विकास का मंच, निवेश और नवाचार का लिखा जाएगा नया अध्याय, जानें मिनट-टू-मिनट एजेंडा

सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

मेला परिसर में पुलिस कैंप के साथ पांच वॉच टॉवर बनाए जा रहे हैं, निलाद्री भवन को ‘पुलिस कंट्रोल रूम’ और राजकीय मध्य विद्यालय को अग्निशमन केंद्र के रूप में तब्दील किया गया है. पूरे मेला क्षेत्र पर चार ड्रोन और 40 सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए दो हजार पुलिस बल, 100 निजी सुरक्षाकर्मी, 50 बाउंसर और 6 विभिन्न समितियों के स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे. इसके अलावा भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए शहीद मैदान और न्यू विधानसभा रूट सहित सात प्रमुख जगहों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे.

मेले के मुख्य आकर्षण 30 तरह के झूले और ‘महिला राइडर्स’ का जलवा

बारिश के बावजूद मेला क्षेत्र में दुकानें और झूले सजने शुरू हो गए हैं. इस बार मेले में कुल 30 तरह के झूले आ रहे हैं, जिनमें टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, रिंग, जाइंट व्हील और रेंजर्स शामिल हैं. बिहार से आने वाला यह स्टंट शो इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. इसमें आधे से ज्यादा महिला राइडर्स होंगी, जो खतरनाक ढंग से कार और बाइक दौड़ाती नजर आएंगी. मेले में पहली बार 360 डिग्री डूम 11डी, जंगल सफारी, स्क्रीम टॉवर, भूत बंगला और मरमेड शो (जलपरी शो) देखने को मिलेगा. स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बाइस्कोप के माध्यम से झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलक दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: आजादी के जश्न में दिखाएं अपनी प्रतिभा, जीतने पर मिलेगा नकद पुरस्कार और लाल किले के कार्यक्रम का न्योता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *