Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मॉनसून एक्टिव, पूरे राज्य में झमाझम बारिश के आसार

Ranchi: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना ‘वेल-मार्क लो प्रेशर’ (कम दबाव का क्षेत्र) अब भी...

Weather
झारखंड में अब तक औसत से 32% कम हुई बारिश

Ranchi: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना ‘वेल-मार्क लो प्रेशर’ (कम दबाव का क्षेत्र) अब भी स्थिर है, जिसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है. अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई है. रामगढ़ के डीवीसी (DVC) क्षेत्र में सबसे अधिक 96.3 मिल बारिश दर्ज की गई. वहीं, तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि कांके में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले 5 दिनों का व्यापक पूर्वानुमान

  • 7 से 8 जुलाई: राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है. 7 जुलाई को उत्तर-पूर्वी और मध्य जिलों (जैसे धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.
  • 9 से 13 जुलाई: राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तापमान की बात करें तो अगले 2 दिनों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है

रांची और आसपास में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजधानी रांची में मानसून का असर पूरी तरह से बना रहेगा. आगामी 7 से 13 जुलाई तक रांची में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान रांची में दो या अधिक बार मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. 8 से 12 जुलाई के दौरान एक से दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. रांची में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. मौसम विभाग ने वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर अलर्ट जारी किया है. किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न रहें.

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

  • डाल्टेनगंज: 31.4 डिग्री सेल्सियस
  • सरायकेला: 31.3 डिग्री सेल्सियस
  • बोकारो-थर्मल: 30.2 डिग्री सेल्सियस
  • लातेहार: 30.2 डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर: 30.0 डिग्री सेल्सियस
  • पाकुर: 28.5 डिग्री सेल्सियस
  • चाईबासा: 27.2 डिग्री सेल्सियस
  • रांची: 26.2 डिग्री सेल्सियस

AlsoRead:रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथ यात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन मुस्तैद, DC-SSP ने किया निरीक्षण

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *