Palamu: मेदिनीनगर स्थित स्थानीय परिसदन भवन में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने भर्ती घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ का शुभारंभ किया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनना तथा उन्हें प्रमुखता से उठाना है.
युवाओं की आवाज बनेगी कांग्रेस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे भर्ती घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझेगी और उन्हें उचित मंच पर उठाने का काम करेगी.
कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक तिवारी, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, संजय बर्मन, मो. गुलाम नबी, अमरनाथ तिवारी, आशीष ठाकुर और ऋषु राज दुबे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
भर्ती घोटालों के खिलाफ चलेगा अभियान
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का यह अभियान देशभर के छात्रों और युवाओं की आवाज बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. पलामू में भी युवाओं से लगातार संवाद कर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.
ALSO READ: पलामू के लेस्लीगंज-तरहसी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, चालक के नशे में होने का आरोप
