पलामू : नीलांबर-पीतांबरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह सशक्तीकरण शिविर, जरूरतमंदों तक पहुंची सरकारी मदद

Palamu: जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सशक्तिकरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में...

Palamu: जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सशक्तिकरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

शिविर में एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता डींगरा, असिस्टेंट सीएडीसीएस नीतू सिंह, पीसीवी विजय कुमार, पीसीवी प्रियांशु कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जागो महतो, नौडीहा पंचायत के मुखिया मंदीप मेहता, चौरा पंचायत के मुखिया गुड्डू पासवान, आलोक तिवारी, अख्तर हुसैन, अंजू गुप्ता, बिनोद राम सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिला लाभ

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया गया. गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषणयुक्त खाद्य सामग्री प्रदान की गई, वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया.

विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण

शिविर के दौरान मनरेगा के तहत श्रमिकों को जॉब कार्ड, किसानों को मूंग बीज, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को पेंशन स्वीकृति पत्र, स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई. साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया.

पौधरोपण के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधरोपण किया. इस मौके पर प्रखंड एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी तथा बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे.

ALSO READ: 14वीं JPSC परीक्षा विवाद: धांधली के आरोपों से लेकर CID रेड और गिरफ्तारियों तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ, 1.70 लाख अभ्यर्थियों का अधर में भविष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *