Palamu : मेदिनीनगर शहर के कुण्ड मुहल्ला निवासी पशु आहार कारोबारी राजीव कुमार ने चालक पर करीब 1.35 लाख रुपये मूल्य का पशु आहार और सरसों तेल लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. इस संबंध में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है.
पुलिस के जांच में जुट
व्यापारी के अनुसार औरंगाबाद स्थित मनोज इंटरप्राइजेज के लिए पिकअप वाहन पर पशु आहार और सरसों तेल लोड कर चालक अनिल चौधरी को भेजा गया था. लेकिन सामान निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचा. पूछताछ करने पर पता चला कि चालक का मोबाइल भी बंद है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका, वाहन और सामान का कोई पता नहीं चल सका.पीड़ित का आरोप है कि चालक ने विश्वासघात कर माल लेकर फरार हो गया, जिससे उन्हें 1,35,250 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : लोहरदगा: वज्रपात के खतरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सतर्क रहने की अपील


