पलामू: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, बूथों की हुई समीक्षा

Palamu: पलामू उपायुक्त के निर्देश पर असिस्टेंट कलेक्टर सहायक दंडाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता ने बुधवार को हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में चल...

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, बूथों की हुई समीक्षा

Palamu: पलामू उपायुक्त के निर्देश पर असिस्टेंट कलेक्टर सहायक दंडाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता ने बुधवार को हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने देवरी के बूथ संख्या 141, 142 एवं 143, दंगवार के बूथ संख्या 159, 160, 162, 163 व 164 तथा नगर पंचायत क्षेत्र के बूथ संख्या 114 से 124 तक चल रहे कार्यों का जायजा लिया.समीक्षा के दौरान संबंधित एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई.इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसकी वजह पूछी और अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. ऋत्विक मेहता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन कम से कम 12 प्रतिशत कार्य पूरा करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी. इस मौके पर अंचल अधिकारी हुसैनाबाद पंकज कुमार सहित कई संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

ALSO READ : कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रखने की मांग, विधायक डॉ. नीरा यादव ने विभिन्न मामलों को लेकर CM को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *