पलामू : विवाहिता ने लगाई फांसी, अस्पताल में मायका और ससुराल पक्ष के बीच भिड़ंत, मारपीट के बाद भागे ससुराल वाले

Palamu: पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुडीखाड़ में एक दुखद घटना सामने आई है. 22 वर्षीय सुनीता कुमारी (पति-अंजन...

Palamu: पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुडीखाड़ में एक दुखद घटना सामने आई है. 22 वर्षीय सुनीता कुमारी (पति-अंजन कुमार कुशवाहा) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद परिजनों ने विवाहिता को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया. मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए.

यह भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला खनन मामले में 159 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, लाला के सिंडिकेट का भंडाफोड़

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी

आक्रोशित मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के साथ मामूली मारपीट की, जिससे डरे-सहमे ससुराल वाले अस्पताल छोड़कर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से शव का पोस्टमार्टम कराया गया. फिर शव को अंतिम संस्कार के लिए बुडीखाड़ लाया गया. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें : BREAKING : 43 महीनों से फरार दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका HC से खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *