Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: टेंपो पलटने से आधा दर्जन से अधिक छात्राएं गंभीर रूप से घायल

Palamu: जिले के उटारी थाना क्षेत्र के मुरमा गांव में एक अनियंत्रित टेंपो पलटने से आधा दर्जन से अधिक छात्राएं गंभीर रूप...

palamu tempo acedent

Palamu: जिले के उटारी थाना क्षेत्र के मुरमा गांव में एक अनियंत्रित टेंपो पलटने से आधा दर्जन से अधिक छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल छात्राओं में मुरमा गांव निवासी नारायण राम की पुत्री रानी कुमारी, रागनी कुमारी, रूपा कुमारी, मधु कुमारी और रानी पटेल सहित अन्य छात्राएं शामिल हैं.

फिलहाल इलाज चल रहा है

परिजनों के अनुसार, यह हादसा बुधवार की सुबह उस वक्त हुआ जब सभी छात्राएं पढ़ाई करने के लिए टेंपो पर सवार होकर उटारी गांधी हाई स्कूल जा रही थीं. इसी बीच रास्ते में मलवारिया गांव के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो पलट गया और उस पर सवार सभी छात्राएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल छात्राओं को इलाज के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद भी रानी कुमारी, रूपा कुमारी, मधु कुमारी और रानी पटेल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

AlsoRead:MLA पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ी, TMH में एडमिट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *