सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मंडल की मासिक बैठक संपन्न

Kolebira (Simdega): भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन...

Kolebira (Simdega): भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.

पेयजल संकट और आक्रोश रैली पर चर्चा

बैठक में क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई. कोलेबिरा मंडल प्रभारी अनूप केशरी ने कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता पेयजल संकट से जूझ रही है, जिसके समाधान के लिए प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए. इसी को लेकर सिमडेगा में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया.

ALSO READ: पलामू:संभावित यूरिया की जमाखोरी एवं कालाबाज़ारी रोकने को लेकर ऑनलाइन बैठक, टास्क फोर्स सक्रिय, डीसी ने की समीक्षा

प्रशिक्षण अभियान में भागीदारी पर जोर

साथ ही 16 एवं 17 मई को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में प्रशिक्षण अभियान को संगठन मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया गया.

बैठक में चिंतामणि कुमार, जनेश्वर बिल्हौर, नारायण दास, दिलेश्वर सिंह, सुधेश्वर सिंह, बंसीधर सिंह, कृष्णा दास, अमरनाथ सिंह, पदुमन सिंह, लोधा सिंह, मनोज कुमार उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *