Palamu : जिला के पांडु थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ गुरूवार को कारवाई की. जहां पुलिस ने सुबह छह बजे नेवरी गांव से अवैध बालू ढुलाई करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया. पुलिस ने कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर की.
थाना प्रभारी विगेश राय के निर्देश पर बालू लदे ट्रैक्टर को थाना में रखा गया है. पुलिस द्वारा ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया और अग्रिम कार्रवाई तेजी से की जा रही है.
जानकारी हो कि पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त के अवैध खनन के खिलाफ दिए गए सख्त निर्देशों के बाद स्थानीय पुलिस अवैधब बालू उठाव और अवैध खनन के खिलाफ कारवाई कर रही है.

ALSO READ : गुमला : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
