सर्वेश्वरी समूह आश्रम में महाविभूति कलश का 28वां स्थापना दिवस, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुए कई कार्यक्र

Simdega: जन कल्याण के लिए पिछले 63 वर्षों से समर्पित श्रीसर्वेश्वरी समूह की सिमडेगा शाखा में बुधवार को महाविभूति कलश का 28वां...

Simdega: जन कल्याण के लिए पिछले 63 वर्षों से समर्पित श्रीसर्वेश्वरी समूह की सिमडेगा शाखा में बुधवार को महाविभूति कलश का 28वां स्थापना दिवस पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.

समारोह की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे विधिवत समाधि पूजन के साथ हुई. आश्रम के महंत उपेंद्र नाथ शाहदेव द्वारा महाविभूति स्थल पर अवधूत भगवान राम और महाविभूति कलश स्थल पर विराजमान शिवलिंग की विधिवत पूजा की गई. इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया.

24 घंटे के अखंड कीर्तन की हुई शुरुआत

आरती के बाद शाही बाबा द्वारा महादेव के महामंत्र “आघोरन्ना परो मंत्रो, नास्ति तत्वम गुरो परम” का उच्चारण करते हुए 24 घंटे के अखंड कीर्तन की शुरुआत की गई. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए. बताया गया कि यह अखंड कीर्तन गुरुवार सुबह नौ बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा.

63 वर्षों से जनसेवा में जुटा है आश्रम

झारखंड के सुदूर क्षेत्र में स्थित सिमडेगा शाखा विगत 63 वर्षों से गरीब और असहाय लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है. संस्थान से जुड़े सुनील सहाय ने बताया कि सिमडेगा में सर्वेश्वरी आश्रम की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी, जबकि यहां महाविभूति कलश की स्थापना 21 मई 1998 को की गई थी.

ALSO READ: हजारीबाग : बालिका बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र के लिये चयन प्रतियोगिता 26 मई से

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *