पलामू: लोकया गांव में नाली मरम्मत कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप तो प्रखंड प्रमुख ने दी सफाई

Palamu: चैनपुर प्रखंड के मझिगावां पंचायत अंतर्गत लोकया गांव में नाली मरम्मत और सफाई का काम विवादों में आ गया है. स्थानीय...

Palamu: चैनपुर प्रखंड के मझिगावां पंचायत अंतर्गत लोकया गांव में नाली मरम्मत और सफाई का काम विवादों में आ गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने इस योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का सीधा आरोप प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी पर है. उनका कहना है कि इस योजना के लिए कुल 4 लाख रुपये की राशि तय की गई थी, लेकिन धरातल पर काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. स्थानीय निवासियों के मुताबिक नाली की मरम्मत और सफाई का काम भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है.

ग्रामीणों का आरोप, 4 लाख की योजना में खानापूर्ति

वहीं दूसरी ओर, इन आरोपों पर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने स्थिति स्पष्ट की है. उनका कहना है कि नाली मरम्मत का कार्य अभी पूरी तरह थमा नहीं है, बल्कि काम अभी चल रहा है. उन्होंने राशि के दावों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ग्रामीण जिस 4 लाख रुपये का दावा कर रहे हैं वह सही नहीं है, बल्कि इस योजना में 95 हजार रुपये और 90 हजार रुपये की लागत से सफाई और मरम्मत का काम कराया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि पूरा काम पूरी गुणवत्ता के साथ और बेहतर तरीके से संपन्न कराया जाएगा.

Read Also: गिरिडीह : DC ने अवैध पत्थर माफियाओं के खिलाफ की छापेमारी, बेंगाबाद थाना में दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *