Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: जिला कांग्रेस कमिटी में जिला सचिव पद पर संजय वर्मन मनोनीत

    Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के विस्तार और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संजय वर्मन को जिला...

 

 

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के विस्तार और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संजय वर्मन को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है. उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. संजय वर्मन के मनोनयन को उनके लंबे समय से पार्टी के प्रति संघर्ष, कठिन मेहनत और अटूट समर्पण का सम्मान माना जा रहा है.

इस अवसर पर शुभचिंतकों और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि संजय वर्मन जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी. उनके नेतृत्व में न केवल कांग्रेस संगठन अधिक सशक्त होगा बल्कि क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं और उनकी आवाज को भी प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा.

ALSO READ: सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मंडल की मासिक बैठक संपन्न

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि वर्मन का कार्यकाल सफल रहेगा और वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए समर्थकों ने कहा कि…

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *