पलामू : स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे : बिनू सिंह

Palamu : मजदूर संगठन हिन्द मजदूर सभा के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया. पड़वा प्रखंड के राजहरा कोलियरी मोड़ पर...

Palamu : मजदूर संगठन हिन्द मजदूर सभा के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया. पड़वा प्रखंड के राजहरा कोलियरी मोड़ पर खुले इस कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह ने किया. इस दौरान बिनू सिंह ने कहा कि सीसीएल का राजहरा कोलियरी सहित इलाके में जो भी निजी कोल कंपनी कार्य कर रहीं हैं, वह अपने कार्य संस्कृति में सुधार लाएं. किसी भी परिस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बिनू सिंह ने स्पष्ट रूप चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व में भी उन्होंने राजहरा कोलियरी के लोगों को उनका वास्तविक हक दिलाया था और पुन ग्रामीणों व मजदूरों का हक दिलाने का काम करेंगे.

नियम विरूद्ध काम कर रहा सीसीएल

उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन जिस तरह से नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग कर गरीबों का घर गिराने का काम कर रहीं है. उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. डीएमएफटी फंड से क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा. फंड अन्य इलाकों में खर्च किया जा रहा है.

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिप सदस्य जयशंकर सिंह, नितेश सिंह नीरज तिवारी, दिलीप पांडेय, विश्व प्रकाश सिंह, आशीष शुक्ला, धर्मेन्द्र पांडेय, अजय भुईयां, कवि मेहता, अजय चौहान, अनुज मेहता, प्रमोद मेहता, विक्की पांडेय सहित काफी संख्या में मजदूर व ग्रामीण मौजूद रहे.

 

ALSO READमौत का मैग्नेटिक ट्रैप बना झारखंड: लोहा उगलने वाली धरती अब आसमान से खींच रही मौत, पिछले 24 घंटे में ठनका ने ले ली पांच की जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *