Click Here
Click Here
Click Here

SP के आदेशों के उल्लंघन में पाटन थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित

Palamu: जिले के एसपी कपिल चौधरी ने पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई...

Palamu: जिले के एसपी कपिल चौधरी ने पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.

लगातार मिल रही थी शिकायतें

दरअसल, एसपी को लगातार यह फीडबैक मिल रहा था कि थाना प्रभारी द्वारा विभागीय आदेशों और निर्देशों की अनदेखी की जा रही है. पुलिस पदाधिकारियों की बात नहीं सुनने और कार्यशैली में लापरवाही बरतने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं.

Also Read: झारखंड में शिक्षा के ‘क्लस्टर सिस्टम’ पर संग्राम: ABVP ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

DSP के नेतृत्व में हुई जांच

शिकायतों के बाद डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में मामले की जांच कराई गई. जांच के दौरान थाना प्रभारी की कार्यशैली और विभागीय आदेशों के पालन को लेकर कई बिंदुओं की समीक्षा की गई.

जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

जांच रिपोर्ट में थाना प्रभारी पर लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया. पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *