Click Here
Click Here
Click Here

शारीरिक शोषण और गर्भपात के मामले में पुलिस ने युवक को भेजा जेल

Hazaribagh : युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात के आरोप में एक युवक को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार...

Hazaribagh : युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात के आरोप में एक युवक को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल दिया है. शिकायतकर्ता 24 वर्षीय युवती है. युवती रांची के बुढ़मू थाना अंतर्गत गम्हरिया चैनगड्डा निवासी है. जिसने बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द निवासी पवन मुंडा के खिलाफ शिकायत की हे. शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि शादी का प्रलोभन देकर 3 वर्षों तक युवक ने शारीरिक शोषण किया. जिस दौरान युवती तीन बार गर्भवती हुई. उक्त आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 82/26,धारा-69/89/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा उक्त दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पवन मुंडा को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया.

तीन साल से था संबंध

दर्ज मामले में युवती ने कहा है कि पवन मुंडा 3 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाते रहा है. इस दौरान 6 माह का गर्भवती हो गई. इलाज के नाम से पवन मुंडा सहित उनके पिता, मां एवं मामा ने गर्भपात करा दिया. इसके बाद फिर से अपने घर में रखने लगे. इस बीच भी युवती फिर से चार माह का गर्भवती हो गई. जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो पवन मुंडा सहित उसके परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया. एक माह पूर्व पंचायत भी किया गया लेकिन पवन सहित परिवार वालों ने एक भी नहीं सुनी. यहां तक की जान से मारने की धमकी दी जाने लगी.

 

ALSO READ : बोकारो लापता युवती मामला: केंद्र सरकार ने DNA रिपोर्ट के लिए मांगा समय, अगली सुनवाई 8 जून

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *